क्राइम

गुंडा बदमाशों की परेड कराई गई, थाना सिलवानी में सख्त चेतावनी

सिलवानी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य के निर्देशानुसार सिलवानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सिलवानी क्षेत्र के चिन्हित गुंडा व बदमाशों की थाने में परेड कराई गई।
थाना प्रभारी पूनम सविता के नेतृत्व में आयोजित इस परेड के दौरान क्षेत्र के आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई। पुलिस ने सभी बदमाशों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शांति भंग या कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बदमाशों को समझाइश देते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने, अपराध से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण जीवन जीने की अपील की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पुलिस उनकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखे हुए है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस सख्ती को सराहते हुए इसे कानून-व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया है। सिलवानी पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाइयों से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button