पीर पहाड़ी के तालाब की पार टूटी खेतों में भरा पानी, फसल हुई बर्बाद

तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली पोल
वहीं शहरी क्षेत्र के एलबीएस स्कूल वार्ड 18 में भरा पानी
एसडीएम ने नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका को और तालाब की पार टूटने पर संबंधित विभाग को व्यवस्था करने के दिए निर्देश
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले का बेगमगंज इस समय समस्याओं से जूझ रहा है लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न समस्याएं सामने आ रही हैं ग्राम पीर पहाड़ी में घटिया निर्माण करके बनाए गए तालाब की पार टूटने से किसानों के खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलें बर्बाद हो गई।
यहां तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है देखना यह है कि जिला कलेक्टर इसमें भ्रष्टाचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
वहीं शहरी क्षेत्र की बात की जाए तो वार्ड 18 में स्थित एलबीएस स्कूल के पास खाली प्लाटो में बारिश का पानी भरा हुआ है जहां जहरीले जानवर भी विचरण कर रहे हैं आवागमन करने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं वार्ड के आवागमन के रास्तों में कीचड़ मची हुई है बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या कई इलाकों में सामने आ रही है।
एसडीएम सौरभ मिश्रा के संज्ञान में मामले आने पर उन्होंने तत्काल नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ से बात कर स्कूल के आसपास पानी की निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि छोटे-छोटे बच्चे किसी भी हादसे का शिकार होने से बच सके।
दूसरी ओर पीर पहाड़ी में तालाब की पार टूटने पर संबंधित विभाग को गांव में पहुंचकर पार को दुरुस्त करने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।



