एक दर्जन बार सील होने के बाद भी बाज नहीं आ रहा झोलाछाप फर्जी डॉक्टर

आज पुनः सील हुआ उसका अवैध क्लिनिक
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पिछले 20 साल में एक दर्जन से अधिक बार स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में बिना डिग्रीधारी झोलाछाप फर्जी डॉक्टर रवि विश्वास का अवैध क्लिनिक सील किया चुका है, लेकिन जोड़-तोड़ करके वह पुनः अपना क्लीनिक खोल लेता है इसके द्वारा पूर्व में गलत इलाज से तीन लोगों की जान ली जा चुकी है। जिसके प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन भी रहेओर चल रहे हैं।
आज सुबह करीब 9 बजे पुनः स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक टीम के द्वारा संयुक्त छापमार कार्रवाई करते हुए रवि विश्वास के अवैध क्लिनिक को सील कर दिया गया।
कार्रवाई की कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी का मोबाइल रवि विश्वास के द्वारा छीन लिया गया और पुलिसकर्मी को दे दिया । जिसकी मीडियाकर्मियों द्वारा घोर निंदा करते हुए रवि विश्वास के खिलाफ अलग से कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है ।
आज सीबीएमओ डॉ. नितिन तोमर एवं तहसीलदार एसआर देशमुख सहित स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड के पीछे स्थित रवि विश्वास के अवैध क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई की गई। छानबीन में अवैध रूप से संकलित करके रखी गई एलोपैथी दवाओं के साथ कई प्रतिबंधित दवाई भी मिली और कोई भी इलाज करने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा गया है।
सीबीएमओ डॉ. नितिन तोमर ने बताया कि रवि विश्वास फर्जी ढ़ंग से एलोपैथी पद्वति से इलाज करता हुआ पाया गया है। उसका क्लिनिक सील कर दिया गया है । आगे उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



