मध्य प्रदेश

कॉलेज के एनएस कक्ष में लगी आग परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य रिकॉर्ड जलकर खाक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में रात्रि करीब 8:30 बजे एक कमरे से धुआं उठता देख चौकीदार बलराम सिंह के पुत्र ने तत्काल प्राचार्य और दमकल आदि को सूचना दी नगरपालिका की दमकल ने पहुंचकर समय पर आग पर काबू पा लिया जिससे अधिक रिकॉर्ड नहीं चल पाया फिर भी आग लगने से परीक्षार्थियों की पिछले वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं और कुछ रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया है आग लगने का कारण अज्ञात है जिस कक्ष में आग लगी है उसको तरह – तरह की चर्चाएं आम हो रही हैं कुछ लोग उस कक्ष में रखे रिकॉर्ड और लाखों रुपए की सामग्री को लेकर तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कुछ छात्र तो यहां तक कहते सुने गए हैं कि कुछ खरीदी की सामग्री की जांच चल रही थी वह सामान भी वहां रखा होना बताया जा रहा है। हकीकत क्या है यह तो सोमवार को ही सामने आएगा।
शहर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय शहर के बाहर कृषि उपज मंडी के पीछे की तरफ स्थित है जहां पर रात के समय एक चौकीदार की ड्यूटी रहती है जजन चर्चा है कि जिस समय आग लगी उस समय चौकीदार मौजूद नहीं था लेकिन उनका पुत्र वहां पर मौजूद था रात करीब 8:30 बजे कमरे से धुआं उठता देख चौकीदार के पुत्र द्वारा तत्काल प्रिंसिपल आदि को सूचना दी गई दमकल को बुलाया गया । मौके पर दमकल कर्मी अजीज खान और उनके सहयोगी द्वारा खिड़कियों के कांच तोड़कर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं पुलिस ने भी आग बुझाने में महति भूमिका निभाई, आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल कल्पना जांम्भूलकर व स्टाफ के लोग भी महाविद्यालय पहुंच गए थे। लेकिन जिस कक्ष में आग लगी है उसकी प्रभारी छुट्टी होने के कारण शहर में मौजूद नहीं थी उनके आने के बाद कमरा खोल कर और वहां रखी पेटियां, अलमारियां खोलकर देखा जाएगा कि कौन कौन सा रिकॉर्ड जलकर नष्ट हुआ है। और वहां रखी हुई कौन-कौन सी सामग्री जलकर नष्ट हुई है तथा कितना नुकसान हुआ है।
महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा सोमवार को जिस कक्ष में आग लगी है उसका निरीक्षण करने के उपरांत विस्तृत जानकारी नुकसान के बारे में बनाई जाएगी। ड्यूटी के दौरान चौकीदार का मौजूद नहीं होना और वहां पर उसके पुत्र का उपस्थित होना शंकाओं को जन्म दे रहा है।
इस संबंध में प्राचार्य कल्पना जंभुलकर का कहना है कि सोमवार को कक्ष खोलकर नुकसान की जानकारी बनाई जाएगी आग लगने का कारण अज्ञात है। उन्हें आग लगने की जानकारी चौकीदार के पुत्र द्वारा दी गई थी।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button