उमरिया को हराकर 3 विकेट से सिहोरा ने जीता मैच
रीवा इलेवन और जेएमएसबी सतना के बीच खेला जाएगा दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के अँधेलीबाग स्टेडियम मैदान में चल रही स्वर्गीय मुरारी लाल चौरसिया (कल्लू भैय्या ) की स्मृति में लैदर बॉल संतोष ट्रॉफी का बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच सम्राट सिहोरा और एचवाय उमरिया के बीच खेला गया।उमरिया की टीम को तीन विकेट से हराकर सिहोरा की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई है। गुरुवार को दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच रीवा इलेवन और जेएमएसबी सतना के बीच खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमरिया की टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। उमरिया के बल्लेबाज निखिल ने 42 और हिमांशु ने 30 रन बनाएं। सिहोरा के गेंदबाजों में सनोज, विकास और वीरेंद्र 2-2 जबकि पवन ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिहोरा की टीम ने 19वें ओवर में 7 विकेट खोने के बाद 3 विकेट से मैच को जीत लिया।सिहोरा के बल्लेबाज विकास ने 36, सनोज ने 32, विनीश ने 25 और रमन ने 23 रनों के योगदान टीम के लिए दिया। उमरिया के गेंदबाजों में हिमांशु मिश्रा ने 3, हर्ष दीक्षित ने 2 जबकि हिमांशु और वीरेंद्र ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे सिहोरा के खिलाड़ी विकास को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में मास्टर शिवकुमार चौरसिया, संतोष सोनी, राधिका प्रसाद चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, मदन चौरसिया, रामेश्वर झारिया, कपिल चौरसिया, ओमप्रकाश झारिया, मुन्ना पटेल, राजेश चौरसिया, अंकित झारिया, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, शैवाल अरोरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।



