मध्य प्रदेश
नाबार्ड द्वारा राज्यस्तरीय किसान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नाबार्ड द्वारा राज्य स्तरीय किसानों के लिए प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान दतिया जिला, द्वितीय स्थान बुरहानपुर एवं तृतीय स्थान रायसेन जिले को हासिल हुआ।
कृषि विज्ञान केन्द्र नकतरा रायसेन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे एवं रमेश शर्मा, सिरोक समाजसेवी संस्था द्वारा मार्गदर्शन में किया गया। रायसेन जिले के कस्बा नकतरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के राज्य स्तरीय किसान प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने पर मप्र किसान जाग्रति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बाबू राय रज्जु भैया, इरफान जाफरी, रामस्वरूप राठौर, मेहबूब खान, हरनाम सिंह, लाखन सिंह जाट बीदपुरा आदि ने खुशियां जाहिर कर बधाई दी है।