क्राइम

SDOP की सांची में छापामार कार्यवाही, 8000 नगद के साथ 6 लोगो को किया गिरफ्तार

रायसेन । रायसेन एसडीओपी अनीता प्रभात शर्मा ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ विश्व पर्यटक नगरी सांची में जैनश्री होटल और महेश्वरी लॉज पर छापामारी कार्रवाई कर करीब 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹8000 रुपए, सट्टा पर्ची जप्त किए गए हैं।
एसडीओपी रायसेन की टीम ने सांची पुलिस स्टाफ के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के भाई दौलतराम अहिरवार ओर भतीजे इंदरजीत सहित दुकान से करीब 6 सटोरियों को पकड़ा है। इनके पास से ₹8000 की जब्ती की गई है। यह लोग खुले में सट्टा खिला रहे थे। पुलिस की कार्यवाही से साँची में हड़कंप मच गया है।
एसडीओपी अनीता प्रभा शर्मा ने बताया कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर होटल ढाबों को चेक किया जा रहा है इसी के तहत सांची में आज यह कार्रवाई की गई एसडीओपी शर्मा ने बताया कि होटल के रजिस्टर चेक किए गए हैं। इनमें कई एंट्री सही नहीं पाई गई हैं। जांच जारी है आगामी कार्रवाई भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button