खलघाट में नर्मदा नदी में बस गिरी, मृतकों को चार चार सहायता की घोषणा
नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना में अभी तक 8 की पहचान की गई
इंदौर। ए बी रोड़ NH-3 स्थित खलघाट में नर्मदा नदी में एक बस गिर गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादस में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। नर्मदा नदी का बहाव काफी तेज है। नदी में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। हादसा खलघाट के संजय सेतु पर हुआ है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बस महाराष्ट्र रोडवेज की है। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। नर्मदा नदी के पुल पर ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि नदी का बहाव बहुत तेज है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बस में 50-55 लोग सवार थे।
राज्य सरकार की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने खलघाट में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा 4-4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धार और खरगोन के बॉर्डर पर नर्मदा नदी में बस के गिर जाने से हुई 13 यात्रियों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ए बी रोड़ NH-3 स्थित खलघाट में नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना में अभी तक पहचान की गई लोगो को जानकारी
1 चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर राजस्थान
2 जगन्नाथ पिता हेमराज जोशी उम्र 70 साल निवासी मल्हारगढ़ उदयपुर राजस्थान
3 प्रकाश पिता श्रवण चौधरी उम्र 40 साल निवासी शारदा कॉलोनी अमलनेर जलगांव महाराष्ट्र
4 नीबाजी पिता आनंदा पाटिल उम्र 60 साल निवासी पीलोदा अमलनेरगां
5 महिला कमला भाई पति नीबाजी पाटिल उम्र 55 साल निवासी पिलोदा अमलनेर जलगांव
6 चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील उम्र 45 साल निवासी अमलनेर जलगांव (उपरोक्त 1 से 6 तक के मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई )
7 श्रीमती अरवा पति मुर्तजा बोरा उम्र 27 साल निवासी मूर्तिजापुर अकोला महाराष्ट्र परिजन द्वारा पहचान
8 सैफुद्दीन पिता अब्बास निवासी नूरानी नगर इंदौर परिजन द्वारा पहचान



