विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन 12 टीमो ने लिया भाग

फाइनल मैच अरहान टीम और अनन्या टीम के बीच खेला गया अरहान टीम वनी विजेता उपविजेता वनी अनन्या टीम
मैन ऑफ द सीरीज गुल खान बेस्ट बॉलर शाहरुख खान बेस्ट बल्लेबाज रेहान खान को विधायक देवेंद्र पटेल ने दिये पुरस्कार
खेल में हार जीत जीवन के दो पहलू हैं खेल में हार जीत माईने नहीं रखती है
हम किस भावनाओं के साथ खेल रहे हैं किस आनंद के साथ हमें खेल में अनुभूति हुई है यह मायने रखता है : पटेल
सिलवानी । नगर के इंदिरा आवास कॉलोनी के कॉलेज ग्राउंड में विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन दिवस के अवसर पर दिन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे।
विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे 12 टीमो ने भाग लिया जिसमें क्वालीफाई 8 टीम हुई जिनमें से चार टीमे सेमीफाइनल में पहुंची जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच अनन्या टीम का ऊश्री इवेंट्स के बीच खेला गया जिसमें अनन्या टीम ने ऊश्री इवेंट्स टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच अरहान टीम और मिसबा के बीच खेला गया जिसमें अरहान टीम ने मिसवा टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह वनाई
फाईनल मैच में अन्यया टीम और अरहान टीम के बीच खेला गया जिसमें अनन्या टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए अरहान टीम को मौका दिया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में अरहान टीम ने 91 रन बनाने का लक्ष्य
अनन्या टीम को रखा दूसरी पारी में अनन्या टीम द्वारा बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर आठ ओवर में 64 रन ही बना पाई इस तरह 27 रनों से अरहान टीम द्वारा फाइनल मैच का किताब अपने नाम कर लिया
विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रथम पुरस्कार 33, हजार रुपए की राशि एव ट्रॉफी सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा फाइनल की विजेता अरहान टीम को दिया गया और द्वितीय पुरस्कार 16 हजार रुपये एवं ट्रॉफी उपविजेता टीम अनन्या टीम को दिए गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि क्रिकेट में हार जीत जीवन के दो पहलू हैं खेल में हार जीत माईने नहीं रखती है जब दो टीमें खेलती है तो एक हारती है और एक टीम जीतती है हम किस भावनाओं के साथ खेल रहे हैं किस आनंद के साथ हमें खेल में अनुभूति हुई है यह बड़ी बात है
आज के समय जमे हम सभी लोग प्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल का महत्व जैसे हम भूलते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स से ही खेलते हैं। परंतु खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है। खेल जितना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही खेल का महत्व शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं को भी आवश्यक है कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित धर्मवीरसिंह, वीरेंद्र रघुवंशी, अंजर खान, भारत पटेल, इमरान खान, कदीर खान, जलील खान, पवन दुबे, मनोज यादव, धीरज पटेल, दिनेश कुशवाहा, राधे काका, मजहर खान, बिट्टू राय, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट कराने वाली आयोजन समिति में अनश खान, छोटे सारूख खान, रिहान, रायल खान, बड़े सारूख खान इवजान आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



