व्यापार

टमाटर ने दिखाई लाल लाल आंखें

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर के खुले बाजार में इन दिनों सब्जियों के भाव फिर से आसमान छूने लगे हैं। हरी सब्जियों में जहां भिंडी, करेला, बरबटी, भटा, ककड़ी, अदरक, अपने गर्म मिजाज में देखे जा रहे हैं वही लोगों की थाली में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लाल लाल टमाटर भी बाजार भाव में अपने लाल तेवर दिखाने लगे है। अभी तक पांच से दस रुपए प्रति किलो के भाव से बिकने वाले टमाटर स्थानीय बुधवारा हाट बाजार में तीस रुपए किलो के भाव से बिक गए इस अचानक बढ़ी महंगाई से गरीब और मध्यमवर्गीय तबके को अपनी रोजमर्रा की तरकारी खरीदी में कटौती करना पड़ी यहां बता दें कि इस वर्ष लोगों ने गर्मी के मौसम में गर्मी का कम बरसात का एहसास ज्यादा किया है।

Related Articles

Back to top button