झिकोली-बोरास के नजदीक 4400 करोड़ की लागत बनेगा स्टाप डेम
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। नरसिंहपुर और रायसेन जिलों को बांटने नर्मदा नदी पर झिकोली और बोरास के नजदीक 4400.करोड की लागत से स्टाप डेम बैराज का होगा निर्माण, जिससे रायसेन जिले की उदयपुरा और सिलवानी तहसील को सिंचाई एवं पेयजल के लिये माईक्रो इरीगेशन पाईप लाईन से जलापूर्ति होगी.।लेकिन नरसिंहपुर जिले की साईखेडा और गाडरवारा तहसील को अछूता रखा है। उक्त जानकारी विगत दिवस साईखेडा मै प्राक्कलन समित के सभापति पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर रोहित सिंह, एसडीएम सृष्टि देशमुख, पूर्व बिधायक गोविंद सिंह पटेल परियोजना के अधिकारियों कर्मचारियों की बीच दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1400 करोड़ की लागत से चिनकी बांध प्रस्तावित था लेकिन बांध के बनने से 167 गांव डूब मै आते जिससे 5018 हेक्टेयर निजी भूमि और 7000 हेक्टेयर सरकारी भूमि अधिग्रहण की जाती है। पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के प्रयास चिनकी बांध को निरस्त कराते हुये, झिकोली बोरास के नजदीक और चिनकी के पास दो स्टापडेम की स्वीकृति प्राप्त की है।झिकोली बोरास स्टाप डेम की लंबाई 631-50 मीटर उंचाई 17-25 मीटर और 30 गेट रहेगे वही चिनकी बैराज की लंबाई 404-1 मीटर उंचाई 25 मीटर और 17गेट रहेंगे। झिकोली बोरास बैराज बनाऐ जाने से नरसिंहपुर जिले की 518 हेक्टेयर निजी ,1211 हेक्टेयर सरकारी, रायसेन जिले की 210 हेक्टेयर निजी ,1005 हेक्टेयर सरकारी भूमि अधिग्रहण की जावेगी।झिकोली बोरास बैराज डेम बनाऐ जाने से खिरैंटी, कैलकच्च, पिटरास, महुआखेड़ा, पीपरपानी, अनघोरी, टुईयापानी के गांव प्रभावित होगे । बोरास बैराज की जल की नरसिंहपुर जिले मै आपूर्ति न किये जाने पूर्व बिधायक गोविंद सिंह ने नाराजगी व्यक्त की।



