नर्सिंग घोटाला होनहार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़- रतनचंद जैन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि म.प्र. की भाजपा सरकार नर्सिंग घोटाले के अलावा कई विभागों मे भष्ट्राचार में सलिप्त है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और घोटाले की जांच अविलंब कराई जाये। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि होनहार युवाओं के भविष्य सवे खिलवाड़ किया जा रहा है। भर्ती परीक्षाओं मे जमकर घोटाला किया जा रहा है भाजपा राज में खुलेआम भष्ट्राचार किया जा रहा है अधिकारी कर्मचारी मंत्री विधायक के बीच जमकर बदर बाट चल रही है। विजय बहादुर, रजनी ठाकुर, लक्ष्मण सींग, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, भावना जैन, राजा रौतेला, पप्पू कसोटया, अंजली राय, गीता ठाकुर, रफीक खान, अमर सिंह, अनिल जैन, आशीष पटैल, अरूण मिश्रा, अरविन्द अवस्थी अमित नामदेव ने भी कहा कि हरी सब्जियॉं दाले एवं अन्य खाद्य वस्तुए के दिनोदिन दाम बढ़ रहे है। 100 रूपये में थैला भी नहीं भरता और भाजपाई विकास की बात करते है बसंत कुशवाहा, मदन सुमन, डी.पी. पटेल, अजय जाटव, पप्पू कुशवाहा, राजू बगीरा, संजय सैठ, संजीव अहिरवाल, मनमोहन मानक अहिरवाल, अमित पटेल, ए.के. चिश्ती, श्रीकांत पटेल, सादिक काजी, चंद्रभान सिंह सहित ज्ञापन देने वालों में अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।



