क्राइम

ट्रक टेम्पो की भिंडत, दो घायल, एक रैफर

सिलवानी । शनिवार को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के चिचौली पुल के पास ट्रक और टेम्पो आमने सामने भिंडत हो गई जिससे टेम्पो में सवार दोनो ही बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को 5 बजे सिलवानी की ओर से जा रहे ट्रक क्रमांक MP 15 एचए 1934 ने चिचौली की ओर से अनाज भरकर आ रहे टेम्पो क्रमांक MP 05 जेडडी 9376 की पुल के पास आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। घटना में टेम्पो में सवार मदनपुरी पिता चंदनपुरी उम्र 45 साल निवासी बेगवा कला, दीपक जैन पिता शिखर चंद जैन उम्र 50 साल निवासी सिलवानी घायल हो गए। वही अनाज भी बिखर गया, और ट्रक चालक घटना स्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मदनपुरी पिता चंदनपुरी उम्र 45 साल निवासी बेगवा कला को रायसेन रैफर किया गया। मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल में जनरेटर चालू नही होने पर हंगामा किया और कहा कि मरीजों का यहां समुचित इलाज नहीं किया जा रहा है, बिना इलाज के ही रायसेन रैफर कर दिया जाता है। एंबुलेंस भी दी घंटे बाद मिलने की बात सामने आई, परिजन निजी वाहन से ही लेकर गए।

Related Articles

Back to top button