टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश

भारतरत्न सर सीव्ही रमन को याद किया, स्कूल सुरक्षा प्रबंधन के गुर सीखे

सिलवानी । शासकीय हाई स्कूल नारायणपुर मे सर सीव्ही रमन के जन्मदिवस को विज्ञान-दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग म.प्र. शासन के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की फोकल थीम ‘स्कुल सुरक्षा हेतु आपदा प्रबंध प्रशिक्षण’ थी।
प्राचार्य चन्द्रेश कुमार ने बताया कि स्कूल सुरक्षा प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह प्रबंधन योजना विभिन्न उपायों और प्रक्रियाओं के माध्यम से आपात स्थितियों के लिए तैयारी प्रतिक्रिया और पुनर्प्राप्ति को शामिल करती है। स्त्रोत व्यक्ति दीपक सोनी ने बताया कि आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिक सीव्ही रमन ने विज्ञान की दुनिया में अमूल्य खोज की। वैसे तो सीवी रमन ने विज्ञान के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय योगदान दिए लेकिन एक खोज ऐसी थी जिसने साइंस की एक बड़ी पहेली को सुलझा दिया था। यह खोज थी रमन इफेक्ट यानी रमन प्रभाव की, जिसे इस महान वैज्ञानिक ने 28 फरवरी 1928 को खोजा था।
स्त्रोत शिक्षक राजेश सिंह धुर्वे, साविर खान ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रशिक्षण गतिविधियाँ और ज्ञान प्रदान से लोग आपात स्थितियों में बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया कर सकें और सुरक्षित रह सकेंगें।
स्त्रोत व्यक्ति रश्मि भार्गव ने बताया कि स्कूल सुरक्षा प्रबंधन एक सतत प्रक्रिया है जो सभी छात्रों शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसे सफल बनाने के लिए स्पष्ट नीतियाँ, प्रभावी प्रशिक्षण और समर्पित संसाधनों की आवश्यकता होती है। आपातकालीन तैयारी, भौतिक सुरक्षा उपाय, स्वास्थ्य और चिकित्सा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देकर एक सुरक्षित और संरक्षित स्कूल वातावरण तैयार किया जा सकता है।
स्त्रोत व्यक्ति अर्जुन कुशवाहा ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुनियोजित और समन्वित प्रयास की आवश्यकता होती है। यह प्रयास जीवन को बचाने और आपदाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जागरूकता प्रशिक्षण और तैयारियों के माध्यम से हम आपदाओं का सामना कर सकते हैं और उनकी चुनौती को कम कर सकते हैं।
संस्था के शिक्षक विमलेशकुमार, दिनेशसिंह उईके ने बताया कि सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के लिए नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित करना। आपातकालीन ड्रिल भूकंप आग और अन्य आपदाओं के लिए नियमित आपातकालीन ड्रिल आयोजित करना। जागरूकता कार्यक्रम सुरक्षा उपायों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना।
संस्था मे डॉ. सीव्ही रमन पर आधारित उपल्ब्धियों पर आधारित प्रश्न मंच/प्रतियोगिता टिकाउ विकास तकनिकी पर हेण्ड आन गतिविधिय प्राकृतिक आपदा से संबंधित गतिविधियो का आयोजन किया।
संस्था मे आयोजित विभिन्न मे प्रश्न मंच, चित्रकला गतिविधिया मे श्रेष्ठ प्रदर्शन को पुरुस्कार स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किये। छात्रों ने कार्यक्रम की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम से हमें विज्ञान को समझाने और उसकी गहराई का अनुभव से विज्ञान की प्रवृत्ति को बढावा मिलता है।

Related Articles

Back to top button