मध्य प्रदेशराजनीति

संविधान बचाने अब जनता को जागृत होना होगा : कांग्रेस

संविधान की प्रस्तावना पर कांग्रेस की शपथ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर कटनी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस में संविधान शपथ व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा कि जिस तरीके से अदानी एवं अंबानी जैसे बड़े व्यापारियों के लिए संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है भारत के संविधान को बचाने के लिए अब नागरिकों को जागरूक होना पड़ेगा।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हम सभी को भारत के संविधान के प्रति पूरी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ बचाए रखने के लिए संकल्प लेना पड़ेगा।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुमानसिंह ठाकुर ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सभी कांग्रेस जनों को शपथ दिलाई मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि भारत के संविधान बनाने के लिए विभिन्न राष्ट्रों के संविधानों का अवलोकन कर बाबा भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर संविधान बनाने का काम सौपा गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, मध्य प्रदेश शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रा के पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुड़वारा गुलाम जफर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, जिला कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव श्रीमती माया चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव मुमताज बानो, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, लता खरे, विकल्प पुरुषवानी, रवि मंगलानी, रमेश अहिरवार, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय गोटिया, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर एडवर्ड प्रिंस आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button