क्राइम

अज्ञात कारणो से महिला ने घर में लगाई फांसी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर में पदस्थ सीएचओ नीलेश लोधी की पत्नी चंदा लोधी ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपने ही घर के किचन में अज्ञात कारणो से दुपट्टे से गले मे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली आत्महत्या का कारण फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हुआ है पुलिस इस मामले में गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है ।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलेश लोधी सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए गए हुए थे जब वह मन्दिर से पूजा कर वापिस घर लौट कर आए तो देखा कि उनकी पत्नी चंदा लोधी किचन में दुपट्टा से फांसी पर झूल रही हैं बताया जाता है की 22 वर्षीय चंद्रा लोधी और नीलेश की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था उनकी 1 साल की बेटी भी है, डॉक्टर नीलेश लोधी ने चंदा के शव को फांसी के फंदे से उतार कर तुरंत देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम देवरी मे कराया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button