क्राइम

ट्रांसफार्मर को जेक लगाकर नीचे गिराया और फिर को चोरी, मामला दर्ज

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । सलामतपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया खेजड़ा गांव के पास चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने बिजली वितरण कंपनी के सब स्टेशन पर लगे हुए हेवी 3:15 एमबीए के ट्रांसफार्मर को जेक लगाकर नीचे गिराया और उसमें से लगभग तीस लाख रुपए कीमत का 7631 किलो कॉपर क्वाइल, 3068 लीटर ऑयल, 1 बैट्री सेट और 480 एम कंट्रोल केवल चोरी कर लिए। सलामतपुर पुलिस ने फरियादी विद्युत वितरण कंपनी के जेई मनीष कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 आईपीसी और 136 विद्युत अधिनियम का मामला दर्जकर विवेचना शुरू की है।

Related Articles

Back to top button