आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, रघुवीरसिंह राजपूत और प्रदीप मिर्धा बने आप पार्टी में क्रियाशील सदस्य
सदस्यता अभियान में अभी तक 170 लोगों को दिलाई सदस्यता, सांची विधानसभा प्रभारी संदीप सिसोदिया बोले लोग भाजपा और कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से ऊबकर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिले में आम आदमी पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें वर्तमान में 170 लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की है । इसमे सांची विस सहित उदयपुरा, बरेली, उदयपुरा, सिलवानी, बेगमगंज में भी सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह जानकारी बताते हुए सांची विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संदीप सिसोदिया ने बताते हुए कहा कि लोग भाजपा कांग्रेस रीति नीतियों से ऊबकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने लगे हैं। हाल ही में युवा प्रदीप मिर्धा और रघुवीर सिंह राजपूत ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की है । सांची विधानसभा प्रभारी सिसोदिया ने बताया कि वकील और डॉक्टरों के अलावा शिक्षित युवाओं का रुझान आप पार्टी की तरफ लगातार बढ़ रहा है । आप पार्टी लगातार सदस्यता अभियान चला रही है ।आप पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी । इसके अलावा रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।



