नागपुर ने भोपाल को 7 रनों से हराया, बनारस और नागपुर के बीच आज होगा मुकाबला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान अंधेलीबाग खेल ग्राउंड में खेली जा रही लैदरबाल संतोष क्रिकेट ट्राफी में शुक्रवार को स्पर्धा का अंतिम आठवाँ लीग मैच भोपाल और नागपुर के बीच खेला गया । जिसमें नागपुर टीम ने रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से मैच पर जीत दर्ज कर क्वार्टर में पहुँच गई । नागपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 161 रनों का स्कोर खडा किया। नागपुर की ओर से बल्लेबाज अहान ने सबसे अधिक 64 रन बनाए । जवाबी पारी में भोपाल टीम 154 रन ही बना सकी । नागपुर के खिलाडी अहान जोशी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार सीएल शुक्ला, सुनील पाठक, पारस पटेल, राजा चौरसिया, धर्मदास चौरसिया ने प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर समाजसेवी राजेश ब्यौहार, अखिलेश राजभर, सुशील मिश्रा, मुन्ना गुप्ता, विवेक मिश्रा, सुभाष चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, आनंद असाटी, दिप्पू चौरसिया, दिलीप चौरसिया, अशोक चौरसिया, सगीर अहमद, दिनेश गुप्ता, कमलेश चौरसिया, राजेश मौसिया, आशीष चौरसिया, शैवाल अरोरा, प्रशांत चौरसिया, पंकज बर्मन, संदीप चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, गोल्डी चौरसिया, प्रिंस अरोरा, संदीप सोनी, सुक्की गुप्ता, राजू चौरसिया, शैंकी चौरसिया, दिलीप तिवारी, शाहिल चौरसिया, अंकित झारिया, मनोज चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित बडी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। स्पर्धा में आज 6 जनवरी को बनारस और नागपुर के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। खेल विकास समिति के सदस्यों ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है ।



