पांच आरोपियों से सात बाइक जप्त, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका के कुशल नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस ने चोर गिरोह के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, कुल सात मोटर साईकल हुई बरामद
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विजय पिता दामोदर केवट उम्र 34 वर्ष नि. राजीव वार्ड गाडरवारा ने थाना गाडरवारा में दिनाँक 25 अगस्त 2024 के 17.30 बजे शासकीय अस्पताल गाडरवारा के सामने से मोटर साईकल हीरो पेशन प्रो क्र. MP49 MQ 2982, प्रार्थी जितेन्द्र सिंह पिता शिवपाल सिंह भाटी उम्र 47 वर्ष नि. पी.एन.टी. कालोनी गाडरवारा ने थाना गाडरवारा में दिनाँक 25 अगस्त 2024 के 21.30 बजे आजाद भवन के सामने गाडरवारा से मोटर साईकल स्प्लेंडर प्रो क्र. MP49 MG 0502 एवं प्रार्थी हरिओम पिता महेश कुमार दीक्षित उम्र 62 वर्ष नि. कौडिया ने थाना गाडरवारा में दिनाँक 12 सितंबर 2024 के 18.30 बजे डमरूघाटी गाडरवारा से मोटर साईकल हीरो होण्डा क्र. MP49 BA 1247 चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्र.999/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस, अपराध क्र. 1000/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस एवं अपराध क्र. 1005/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
नगर में जनसहयोग से लगाये गये सी.सी.टी.व्ही. कैमरों से हुई पहचानः-
दौरान विवेचना के घटना स्थल पर पहुँच साक्षियों से पूछताछ की गई एवं आस-पास की दुकानों तथा नगर में जनसहयोग के माध्यम से लगाये गये कैमरों की सहायता से संदिग्धों पहचान हेतु फुटेज निकालकर आमजन एवं मुखविरो को दिखाई गई जो मुखविर द्वारा उक्त आरोपियो की पहचान करना बताये थे । नगर में लगे जनसहयोग से कैमरो की मदद से पुलिस को उक्त चोरियो की जानकारियाँ प्राप्त हुई है उक्त कैमरो की मदद से अन्य चोरियाँ एवं अन्य घटनाओं की जानकारी मिलने की पूर्ण संभावना है । जिस हेतु विशेष टीम का गठन कर इस कार्य हेतु लगाया गया है ।
15 सितंबर 2024 को थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा मिढवानी माता मंदिर के पास बोहानी विश्वासनीय मुखविर की सूचना पर नाकाबंदी लगायी गई । चौकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटर साईकल चलाते आते दिखे जिन्हे नाकाबंदी के दौरान रोकने पर पुलिस को देखकर भाने लगे जिन्हे हिकमतअमली व मशक्कत से पकडा गया । जिनसे नाम पता पूछने पर अपने-अपने नाम 1. नीलेश पिता प्रदीप जाटव उम्र 20 वर्ष नि. खुलरी चौकी सिहोरा थाना गाडरवारा 2. दुर्गेश पिता बीरन पाली उम्र 21 वर्ष नि. खुलरी चौकी सिहोरा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताये । जिनके पास से मिली मोटर साईकल का रजिस्ट्रेशन वी.डी.पी. पोर्टल के माध्यम से चैक करने पर रजिट्रेशन नंबर व इंजन नंबर चैचिस नंबर का मिलान न हो पाने से संदिग्ध पायी गयी । चैचिस नंबर का वी.डी.पी. पोर्टल में सर्च करने पर चोरी गई मोटर साईकल MP49 MQ 2982 होना पायी गयी । जिनने पूछताछ पर मोटर साईकल क्र. MP49 MG 0502 एवं MP49 BA 1247 भी चोरी करना स्वीकार किया ।
पाँच आरोपीगण से विधिवत पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना दिनाँक को उक्त सात मोटर साईकल चोरी करना एवं मोटरसाईकल में कूटरचित नकली नंबर प्लेट लगाना बताया । समक्ष गवाहान मौके पर तीनो आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से प्रकरण की चोरी गई पाँच मोटरसाईकल एवं आरोपियो से मोटरसाईकल की कूटरचित चार नंबर प्लेट जप्त कर, प्रकरण में धारा 336(3), 338, 340(2)112 बी.एन.एस. बढाई जाकर तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किये गये थे ।
पूर्व में गिरफ्तार संजय पिता भानू प्रताप पटैल उम्र 21 वर्ष नि. सिंगोटा थाना करेली, अजय उर्फ हल्के पिता कालीचरण विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष नि. कोदसा थाना करेली, राजा उर्फ राजकुमार पिता चन्द्रभान मेहरा उम्र 21 वर्ष नि. गोगावली थाना करेली जिला नरसिंहपुर एवं दिनाँक 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार प्रकरण के अन्य दो आरोपी नीलेश पिता प्रदीप जाटव उम्र 20 वर्ष नि. खुलरी चौकी सिहोरा थाना गाडरवारा एवं दुर्गेश पिता बीरन पाली उम्र 21 वर्ष नि. खुलरी चौकी सिहोरा थाना गाडरवारा को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
मोटरसाईकल चोरों की गिरफ्तारी एवं मोटरसाईकल बरामदगी में एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार, हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, भास्कर पटैल, परमानंद, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, कमलेश आरक्षक दिनेश पटैल, बालकिशन रघुवंशी, ऐश्वर्य वेंकट की विशेष भूमिका रही एवं प्रधान आरक्षक धनीराम, संजय डोंगरे, आरक्षक राजकुमार, सिद्धार्थ मिश्रा, देवेन्द्र सोनवंशी, प्रदीप गुप्ता, अक्षय श्रीवास्तव, धारासिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, नेहा पटैल, गीता अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।
चोर गिरोह से बरामद मोटरसाईकलः-
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP49MS0504
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP49MH1107
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP49MI7678
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP38MG0655
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP49MQ2982
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP49MG0502
- रजिस्ट्रेशन नंबर MP49BA1247



