मध्य प्रदेश

बाइक सवार को बचाने में जमुनिया घाटी पर धान से भरा ट्रक पलटा

सिलवानी | गैरतगंज-गाडरवारा स्टेट हाइवे 44 स्थित जमुनिया घाटी पर शुक्रवार की दोपहर में धान से भरा एक ट्रक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। यह गनीमत रही कि कोई भी इस हादसे में हताहत नहीं हुआ है। जमुनिया घाटी पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। यह घाटी डेंजर जोन में शामिल हो गई है, लेकिन वहां पर हादसे रोकने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
शुक्रवार को गंजबासौदा से धान भरकर उदयपुरा जा रहा ट्रक क्रमांक MP 09 HC 9575 जमुनिया घाटी के अंधे मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरे धान के बोरे बिखर गए। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घाटी पर बने अंधे मोड़ों पर अकसर हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में जानमाल का नुकसान भी हो चुका है।

Related Articles

Back to top button