खेल
ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
सिलवानी । विकासखंड स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिलवानी विकासखंड की टीमों ने भाग लिया एवं जिला स्तरीय टीम के लिए विकासखंड की टीम का चयन किया गया ।प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य एमपी शिल्पी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक स्वतंत्र नेमा, विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, शिक्षक राघवेंद्र दुबे, कमलेश जाटव, ओवैस मंसूरी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।



