खेल

जबलपुर ने मंडला टीम को 9 विकेट से हराया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान स्थित अंधेलीबाग स्टेडियम में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय लैदरबाल संतोष क्रिकेट ट्राफी का शनिवार को सातवां लीग मैच जेपी एकेडमी जबलपुर और वाईएफसी मंडला के बीच खेला गया। जिसमें जेपी जबलपुर टीम ने 9 विकेट से मैच पर जीत दर्ज कर क्वार्टर में स्थान बना लिया । एकेडमी जबलपुर टीम के खिलाडी यश यादव मैन आफ द मैच रहे। स्मरण रहे कि प्रत्येक मैचों में स्वार्गीय रविन्द्र पांडे की स्मृति में उनके पुत्र विराट पांडे एवं स्वार्गीय सुभाष चौरसिया (भैया जी) की स्मृति में उनके पुत्र शुशांक चौरसिया के द्वारा नगद राशि प्रत्येक मैचों में रखी गई है l मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई एवं खेल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष चौरसिया द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मास्टर शिवकुमार चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, बद्री पटेल ( बिहरिया) , कमलेश चौरसिया, ओमप्रकाश पटेल, अध्यक्ष आशीष चौरसिया, हेमंत सामल, शैलेंद्र पोराणिक, प्रहलाद दाहिया, अरूण पटेल, सिद्दार्थ दीक्षित, नंदू नामदेव, विराट पांडे, अर्पित पांडे, आकाश दुबे,संदीप चौरसिया, मिकी चौरसिया, प्रिंस अरोरा, हिमांशु चौरसिया, गोल्डी चौरसिया, हनी चौरसिया, शहीद अहमद, राजन पांडे सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिती रही। स्पर्धा में 2 जनवरी को प्रतापगढ इलेवन और नागौद इलेवन के बीच अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button