क्राइम

शौच गई महिला का नदी में तैरता मिला शव, पुलिस ने लिया जांच में

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

सुल्तानगंज । सुल्तानगंज की बेबस नदी में शनिवार को एक महिला का तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला बीती शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अपने घर से बच्चों से शौच के लिए कहकर निकली थी। लेकिन देर तक वापस नहीं आई। मृतका के बच्चों ने यह बात परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों ने खोज शुरू कर दी थी नहीं मिलने पर परिजनों ने महिला के गुम होने की सूचना थाने में भी दी थी । शनिवार की सुबह करीब 7 बजे महिला का शव बेबस नदी में तैरता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है अभी मौत का कारण अज्ञात है मृत महिला की पहचान सुल्तानगंज निवासी 35 वर्षीय भगबाई पति काशीराम अहिरवार के रूप में हुई है।
एक ओर शासन यह दावा करता है कि घर-घर शौचालय बनवा दिए गए हैं सम्पूर्ण ज़िला ओडीएफ घोषित हो गया है लेकिन उक्त महिला की मौत से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग आज भी खुले में शौच क्रिया के लिए जा रहे हैं। इसे सरकार के दावों पर प्रश्न चिन्ह लगता है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि महिला के शव को पीएम करवा कर शव के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button