क्राइम

12 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, पुलिस जुटी जांच में

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
खुरई । सागर जिले के खुरई के शिवाजी वार्ड में तालाब किनारे एक 12 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने गोली चलाने का आरोप एक 15 वर्षीय बच्चे और उसके पिता पर लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।
खुरई के शिवाजी वार्ड में तालाब किनारे एक 12 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने गोली मारने का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक 15 वर्षीय बच्चे और उसके पिता पर लगाया है। सूचना मिलते ही एसडीओपी और शहरी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता रामेश्वर यादव ने बताया कि उसका बेटा सामने ही पड़ोस में रोशन तिवारी के घर पर उसके बेटे यश तिवारी के साथ खेल रहा था। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो उसने घर से बाहर निकलकर देखा कि रोशन तिवारी के हाथ में बंदूक है और उसका बेटा जमीन पर पड़ा है वहीं पर रोशन का बेटा 14 वर्षीय यश भी खड़ा है। मृतक के पिता ने रोशन तिवारी पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि यह भी जानकारी मिल रही है कि खेल खेल में बच्चों के हाथ से ही गोली चली है। फिलहाल शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी है। अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
खुरई में नगर पालिका चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी है सभी के हथियार जमा हो चुके हैं तब रोशन तिवारी की बंदूक क्यों जमा नहीं हुई इस बात को लेकर भी चर्चा चल रही है।

Related Articles

Back to top button