सड़क दुर्घटना में पत्रकार के भाई की मौत

दुखद घटना की सूचना सुनते मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील के पत्रकार अनूप दुबे के छोटे भाई ग्राम इटौली निवासी राकेश दुबे पिता रामदास दुबे उम्र 32 वर्षीय का सड़क दुर्घटना में रविवार को निधन हो जाने के कारण परिवारजन एवं ढीमरखेड़ा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है । मिली जानकारी के अनुसार राकेश दुबे रविवार को शाम 6:30 बजे मोटर साईकिल से अपने किसी कार्य से सिहोरा की ओर जा रहे थे तभी मझगवां थाना अंतर्गत खिरहनी पुल में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर मझगवां थाना पुलिस पहुंचकर मृत्यु की पुष्टि की, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत सोमवार को मृतक का शव परिजनों के सुपुत्र किया गया। राकेश दुबे का उनके निज ग्राम इटौली में अंतिम संस्कार किया गया इस दुखद घटना की सूचना सुनते ही ढीमरखेड़ा क्षेत्र एवं जिले से सभी पत्रकार जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान की।



