मध्य प्रदेश

बीएजी ग्रुप द्वारा दो वार्डों में पीले चावल बांटकर, मतदाताओं को मतदान हेतु किया आमंत्रित

सिलवानी । सोमवार को बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (BAG) द्वारा कार्यालय नगर परिषद से दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर, मतदाता जागरुकता अभियान अंतर्गत अभियान (स्वीप) की शुरुआत की। ग्रुप के सदस्यों के साथ सुनील कुमार जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिलवानी एवं महजवी सिद्दीकी बीआरसीसी द्वारा जागरुकता अभियान अंतर्गत आस पास के दुकानदारों, रहवासियों को पीले चावल वॉटते हुये इंद्रा आवास कालोनी वार्ड क 3 के रहवासियों को 17 नवम्बर 2023 को होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदान कर ने हेतु आमंत्रित किया, तथा फिर ग्रुप सदस्यों द्वारा शासकीय महाविद्यालय में उपस्थित होकर छात्र छात्राओं / नये मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं की जागरुकता के दृष्टिगत् बताया कि मतदान का अधिकार 18 वर्ष से अधिक सभी मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार है, मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कर, अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है, इसके बाद ग्रुप सदस्य वार्ड 1 के जमुनियापुरा एवं बगिया मोहल्ला में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरुक किया। शासकीय प्राथमिक शाला इंद्राआवास एवं जमुनियापुरा में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं स्कूल के बच्चों द्वारा मतदाता जागरुकता अंतर्गत रंगोली बनाई गई। गई। जागरुकता अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी / बीआरसीसी के साथ नगरीय क्षेत्र के बीएलओ, आंगनवाडी कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी आदि बीएजी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button