मध्य प्रदेश

स्वस्थ शरीर के लिए पोषण युक्त पौष्टीक खाद्य पदार्थो के उपयोग के बारे मे किया गया जागरूक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना ढीमरखेड़ा मे राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आँगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है !
सिलौंडी सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र भारत नगर मे पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया !
आँगनबाड़ी केंद्र में रंगोली से सजावट किया। जहाँ आगनवाड़ी कार्यकर्ता ने महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी।इससे बच्चा स्वस्थ और रोगों से दूर रहेगा। इसलिए खाने में प्रतिदिन पोषक तत्व घर में जरूर खिलाएं। आगनवाड़ी पहुँची महिलाओं और बच्चों का वजन भी किया गया।
पर्यवेक्षक आरती यादव के द्वारा पोषण अभियान की थीम अनुसार स्थानीय उत्पादों, खिलौनों व पौष्टीक खाद्य पदार्थो के बारे जागरूक किया गया।
बच्चों की स्थिति कमजोर और कुपोषित होने पर बच्चों को एनआरसी में भर्ती करने की समझाइश दी !
इस दौरान सरपंच पंचों बर्मन, सचिव देव राज धनगर, सुपरवाइजर अनीता प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना महोबिया, आशा साहू, विनीता राय, सावित्री नामदेव, रीना राय सहित सहायिका महिलाओं की उपस्थिति रही है।

Related Articles

Back to top button