सावन महीने की धूम, श्याम राधा भजन भगवान शिव पार्वती भजनों ने शिवभक्तों को किया मंत्रमुग्ध
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर में सावन माह में भगवान शिव पार्वती की विशेष पूजन अभिषेक कर आराधना की जा रही है। सावन माह के तीसरे सावन सोमवार को शिवमंदिर प्रजापति रायसेन में शाम को रंगारंग भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महिला भजन गायिकाओं ने भगवान शिव पार्वती भजनों सहित बुला ल वृन्दावन गिरधारी…..राधे राधे बोल श्याम आएंगे….. और मेरा दिल तुझपे मेहरबां मुरलिया वाले रे… श्याम बसा गोकुल की गलियों में …शंकर भोला नाथ है हमारा तुम्हारा आदि भजनों की शानदार रोचक प्रस्तुति दी गई।
श्री राधिका मानस मंडल विदिशा द्वारा रायसेन स्थित शिव मंदिर प्रजापति समाजरामलीला मैदान भजन संध्या एवं महाआरती की भव्य प्रस्तुति दी।भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजक नवीन ट्रेडर्स एवं मित्र मंडली उपस्थित रहे।मन्दिर के पुजारी भगत देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि भजन संध्या में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।बाद में महाप्रसादी वितरित की गई। इसी तरह दुर्गा मानस मण्डल राहुलनगर रायसेन की तरफ से मां भगवती देवी मंदिर साँची रोड़ पर शिव भजनों की लगातार प्रस्तुति तीसरे सावन सोमवार को आयोजित हुए।



