क्राइम

खाई में डूबने से 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, सड़क निर्माण ठेकेदार की लापरवाही

बेगमगंज । ग्राम ढिमरौली में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा मुरम खोदने के कारण बनी हुई गहरी खाई में बारिश का पानी भरा होने से 11 वर्षीय बालक अन्य बालको के साथ वहां पर खेलते खेलते खाई के पानी में पहुंच गये, पानी अधिक होने के कारण एक बालक उसमें डूब गया । सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से बालक के शव को बाहर निकलवा कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगमगंज तहसील के ग्राम ढिमरोली निवासी इरफान मंसूरी का 11 वर्षीय पुत्र आलीशान अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर रास्ते पर सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा मुरम खुदाई के परिणाम स्वरुप वहां पर खाई बन गई जिस में बारिश का पानी भरा हुआ था । जहां पर खेलते समय उक्त बालक की पानी में डूब गया साथ खेल रहे बच्चों ने जाकर घर वालों को जानकारी दी, जब तक परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बालक पानी में डूब चुका था। प्रशासन की मदद से बालक पानी के अंदर तलाश कराया गया, शव पानी से बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्रवाई उपरांत पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए भिजवाया घटना से गांव में मातम छा गया।
गौरतलब है कि करीब 3 साल पहले इसी तरह दो बालक स्कूल से वापस घर आते समय ऐसी ही एक खाई में भरे पानी में नहाते समय डूब कर काल के गाल में समा चुके हैं लेकिन आज तक ऐसी गहरी खाई का संरक्षण नहीं किया गया है । कीरतपुर गांव में भी ऐसी ही घटना घटित हुई थी जिसमें भी एक बालक की मौत हो गई थी, सलैया गांव के पास भी खाई में दो बच्चे इसी तरह डूब कर मौत की नींद सो चुके हैं लेकिन आज भी ऐसी खाईयां सड़क किनारे जगह-जगह खुदी नजर आती हैं, न तो संबंधित ठेकेदारों से ऐसी खाई समतल करने के लिए कोई कार्रवाई की गई है। और न ही उनके आसपास कटीले तार लगाने के लिए कोई प्रयास किए गए। जब कोई घटना घटित होती है तब प्रशासनिक अधिकारी विचार तो करते हैं लेकिन ऐसी खाइयां जो गांव के पास बनी हुई है उन्हें पुरवाने की कोई सकारात्मक पहल आज तक नहीं की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने पहुंचकर शासन से मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता के रूप में सरपंच के माध्यम से ₹5000 संबंधित परिवार को प्रदान जरूर किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर हलका पटवारी को शासन की सहायता के लिए प्रकरण तैयार करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button