क्राइम
नशे में चूर चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अस्पताल के सामने दुकानों में घुसी
रायसेन। मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली सांची रोड पर जिला अस्पताल के सामने दुकानों में घुस गया।
घटना के समय दुकान में कुछ लोग भी बैठे थे जो बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर को दुकान की ओर मोड़ दिया।
हादसे के बाद लोगों ट्रैक्टर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल ले गए। इस घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। इस समय धान की अधिक आवक हो रही है। जिस कारण दूर-दूर से किसान अपनी धान की उपज ट्रैक्टर ट्रालिओं से लेकर रायसेन कृषि उपज मंडी में पहुंच रहे हैं। वापस जाते समय इन ट्रैक्टर ट्रालिओं से शहर में जाम भी लग रहा है।



