क्राइम

इंदौर में छात्र ने पेट्रोल डालकर प्राचार्य को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

रिपोर्टर : रामकुमार राजपूत
इंदौर। सिमरोल क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा ने महिला प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। संचालक बुरी तरह झुलस गयीं। उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आरोपी छात्र आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला प्रिंसिपल को जिंदा जलाने की यह जघन्य घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में हुई। यहां स्थित बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल को एक सिरफिरे छात्र ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। प्रिंसिपल का नाम विमुक्ता शर्मा है। आग की लपटों में संचालक बुरी तरह झुलस गयीं। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विमुक्ता शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है।
छात्र ने कार में बैठते ही पेट्रोल फेंका
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रिंसिपल विमुक्त शर्मा और छात्रा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आज भी दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। विमुक्ता शर्मा बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य हैं। आज कॉलेज की छुट्टियों के बाद प्राचार्य घर जा रही थीं। अवनीश नाम का एक छात्र जो पहले से ही उनका इंतजार कर रहा था, उनकी ओर लपका और पेट्रोल उन पर फेंककर आग लगा दी। वाहन और पेट्रोल के कारण आग तेजी से भभक उठी। प्रिंसिपल आग की लपटों में घिर गयीं । घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। छात्र आशुतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button