क्राइम

दो बच्चों को कुआं में गिरता देख मां ने बचाने के लिए लगाई छलांग, दोनों बच्चों की मौत

मां की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेंदूखेड़ा में दो बच्चों को कुआं में गिरता देख मां ने लगाई कुएं में छलांग, ग्रामीणों को खबर लगते ही ग्राम में मच गया था हाहाकार, ग्रामीणों ने तत्काल कुएं से तीनों को निकाला, साथी देर रात तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है जहां जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
तेंदूखेड़ा थाना के रामादेही ग्राम में सोमवार की रात हुई यह घटना बहुत ही दुखद है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तेंदूखेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर सुरभि चौहान और उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी सहित पुलिस ने पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा बनाया. पोस्टमार्टम कार्रवाई करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, एक बच्चे की उम्र 6 वर्ष है वह दूसरे बच्चे की उम्र 8 वर्ष है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह को भी जानकारी लगने पर घटना को दुखद माना।

Related Articles

Back to top button