क्राइम

वन विभाग ने पकड़ी 5000 की अवैध सागौन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर में दक्षिण वन विभाग की उदासीनता के चलते वर्षों से चली आ रही सागौन की अवैध कटाई का गोरखधंधा अपनी चरम सीमा पर है वही जिसका जीता जागता उदाहरण सोमवार मिला जब जनकपुर गांव के एक टोले पर एसडीओ वन देवरी के मार्गदर्शन में छापामार कार्रवाई की गई जिसमें साथ में पूरी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई तो वहां से 7 नग अवैध सागौन के लट्ठे जप्त किये और आरोपी फरार हुआ लकड़ी को जप्त कर अवैध सागौन लकड़ी को वन विभाग गौरझामर लाकर कार्रवाई की जिसका पीआरओ नंबर 2037/22 जिसकी कीमत लगभग ₹5000 आंकी गई है आखिरकार इसी तरह से वनों के विनाश की लीला लगातार चल रही है और प्रशासन इस ओर कोई विशेष ध्यान ना दे कर इस विशेष प्राकृतिक संपदा को लगातार नष्ट होते हुए देखता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button