क्राइम

हथनी के जंगल में चोरी करते रंगे हाथ वनकर्मियों ने दो चोरों को पकड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले हथनी वन परिक्षेत्र में दिनांक 19 अक्टूबर 23 को बीट हथनी में वन स्टाफ ने गस्त के दौरान 2 अज्ञात लोगों को बीट हथनी में लगे लोहे के एंगल पोल को तोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ा, वन विभाग ने बताया कि चोरी को पकड़ने के बाद उनसे वन स्टाफ ने पूछताछ की तेंदूखेड़ा निवासी बताया गया, साथ ही उन्होंने बताया की लोहे के एंगल पोल चोरी करने के उद्देश से तोड़ रहे थे, जिनको जाकर हम बेचते थे चोरी की पुष्टि होने पर दोनों चोरों को शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा चोरी करने के आरोपी को थाना नोहटा सुपुर्द किया मामला पंजीबद्ध कराया गया। चोरों को पुलिस में सुपुर्द किया।
कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक हथनी बीट गार्ड हथनी सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। इस संबंध मे थाना नोहटा प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी बख्तू रैकवार एवं कुल्ला उर्फ रामकुमार रैकवार निवासी तेंदूखेड़ा के हथनी बीट में वन विभाग के फेंसिंग में लगे लोहे के एंगल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए है। 10 एंगल भी जप्त किए गए हैं जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button