क्राइम

ऑनलाइन कोचिंग के दौरान किशोरी ने फांसी लगाई

परिजनो का कोचिंग संस्थान पर प्रताड़ना के आरोप
सिलवानी । पुलिस थाना की पुलिस चौकी जैथारी के ग्राम मेहगवा कला की एक किशोरी ने कोचिंग संस्थान के शिक्षको से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मेहगवा कला की किशोरी शुक्रवार को अपने घर में ऑनलाइन कोचिंग के लिए गेट बंद कर रही थी, कोचिंग समय निकलने के बाद आवाज दी तो कोई आवाज नहीं आने पर खिड़की से देखा तो रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जिसका शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौप दिया गया।
इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी शेरसिंह सुल्या ने बताया कि मर्ग कायम विवेचना की जा रही है। किशोरी के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। उसके मोबाइल को भी जांच हेतु जप्त किया गया है। सुसाइट नोट मोबाइल को कॉल डिटेल की जांच कर आगे कार्यवाही की जावेगी।
मृतक किशोरी के परिजनो ने बताया कि 20 वर्षीय किशोरी जबलपुर ग्रोथ रेड्डी फाउंडेशन की कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन शिक्षा अध्ययन कर रही थी। और कोचिंग संस्थान के दो शिक्षक उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। और उसके मोबाइल पर कॉल करते थे।
किशोरी अपने पिता की चार पुत्रियों में सबसे बड़ी थी और मां शारदा महाविद्यालय सिलवानी से बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी। पिता दाड़ी कटिंग का कार्य अपनी चार पुत्रियों की पढ़ाई और परिवार का लालन पालन कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button