क्राइम

SST नाका में पुलिस ने 1,02500 रुपये जब्त किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के आदेश परिपालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन व एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र स्लीमनाबाद में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है । जिसमें आज दिनांक 8 अप्रैल 24 सोमवार को थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में संचालित SST नाका ग्राम छपरा मे सघन वाहन चेकिंग के दौरान के वाहन क्र. MP 21 ZA 8442 को चेक किया गया जिसमे जो अनावेदक आनंद मिश्रा पिता उमाकांत मिश्रा उम्र 25 साल निवासी जमुनिया थाना उमरियापान जिला कटनी का अपनी गाड़ी के अंदर रखे बैग मे 1,02,500 रूपये लिये मिला जिससे पैसो के सबंध मे आवश्यक दस्तावेज नही किया। जिससे मौके पर पुलिस ने समक्ष गवाहन के जप्त कर लिया।
कार्यवाही के दौरान निरीक्षक अखिलेश दाहिया, प्र.आर. तेजप्रकाश सिंह, प्र.आर. अंकित दुबे की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button