बाइक को टक्कर मारकर कार पलटी, चार घायल, एक रेफर

सिलवानी। मंगलवार की शाम राजमार्ग 44 सिलवानी गाडरवारा के मुआर पुलिया के पास अल्टो कार ने बाइक को टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चार घायल, जिन्हे एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां बाइक चालक चालक गंभीर रूप से घायल को रैफर किया गया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार अल्टो कार क्रमांक MP49 ZD 3581 उदयपुरा की ओर से सिलवानी आ रही थी और बजाज बाइक से सिलवानी की ओर से जा रहा था जिनकी आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। वही कार बाइक को टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हे एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया । जहां बाइक चालक चालक रामकुमार पिता राधेश्याम उम्र 40 साल निवासी पटना थाना उदयपुरा गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया । वही कार में सवार पवन पिता भागवत उम्र 18 साल, सौरभ पिता भगवातसिंह उम्र 20 साल निवासी अमोदा तहसील गाडरवारा, नितिन पिता सुरेश उम्र 20 साल निवासी डुंगरिया का प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यदर्शी ने बताया की कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई और मोटर साइकिल से भिड़ गई।



