क्राइम

जिला अस्पताल से नवजात बच्ची हुई चोरी पुलिस-प्रशासन ने चंद घंटों बच्ची को सुरक्षित परिजनों सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला अस्पताल दमोह से 4 दिन की नवजात बच्ची की चोरी खबर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में पूरा दमोह पुलिस-प्रशासन चार दिन की नवजात बच्ची को तलाश करने के लिए जुट गया था, तत्काल मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एसडीएम दमोह आरएल बागरी, स्वास्थ्य विभाग, टीआई कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर, सहित पूरी पुलिस और भी टीमें बच्ची को तलाश करने के लिए दमोह जिले के चारों ओर सीसीटीवी फुटेज भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, विनय असाटी द्वारा ऑटो रिक्शा के यूनियन अध्यक्ष सुबोध को फोन लगाकर पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यह ऑटो रिक्शा चालक दमोह शहर के उमा मिस्त्री तलैया जय असाटी के बाजू में रहता था, अब वह (शोभा नगर) जटाशंकर में रहने लगा है, जहां पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक का पता लगाने में सफलता हासिल की, जहां ऑटो रिक्शा जटाशंकर स्थित मिला और पुलिस बच्ची तक पहुंची. दमोह पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती थी, लेकिन दमोह पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के विशेष अथक प्रयासों से यह बच्ची आज माता-पिता को सुपुर्द कर दी गई है, इसके बाद बच्ची को इंफेक्शन होने के कारण एसएनसीयू वार्ड में ड्यूटी रत डॉक्टर पीयूस निबाडे़ व नर्स स्टाफ द्वारा इलाज किया जा रहा, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी लगाई गई है, वहां किसी को भी जाने की परमिशन नहीं है।
बच्ची को तलाश करने में टीआई कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर के अलावा, थाना प्रभारी देहात रवींद्र बागरी, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, सब इंस्पेक्टर सरदार सिंह, आरक्षक केके लोधी, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आरक्षक आकाश पाठक, प्र. आरक्षक संजय पाठक, आरक्षक महेश यादव, कामता, देवेंद्र रैकवार, नवीन, देवेंद्र ठाकुर, आरक्षक सैनिक बबलू के अलावा और भी पुलिस जवान, साइबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम, जिले के थाने की पुलिस, पुलिस और अस्पताल सीसीटीवी कैमरे के कर्मी, के अलावा सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले सभी पत्रकार साथियों के विशेष योगदान से बच्ची सुरक्षित मिली है. बच्ची मिलते ही बच्ची के माता पिता ने बच्ची को गले से लगाया, वहीं स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉक्टर प्रभारी मुकेश कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय, डॉ संगीता त्रिवेदी, डॉक्टर चक्रेश चौधरी आरएमओ, शिशु रोग डॉक्टर रोहित जैन, व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह, योगेश जाट, आपरेटर चंद्रपाल हजारी और डॉक्टर व वहां की टीम बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

Back to top button