शासकीय महाविद्यालय में खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं संपन्न

सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय मे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्रों के द्वारा 100 मीटर दौड़, शतरंज प्रतियोगिता, खो खो प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गुरुवार को 100 मी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया
100 मीटर छात्र दौड में प्रथम स्थान धर्मेंद्र जाटव बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान अरुण साहू बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान अनुज यादव बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
100 मीटर छात्रा दौड़ में प्रथम स्थान मुस्कान यादव बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान अनम खान बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान रीना रघुवशी एमए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
प्रारंभ में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू द्वारा झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल अधिकारी मुक्तिन अहमद, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, डा रामानुज रघुवंशी, प्रतिभा डेरिया एवं कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



