क्राइम

आदतन अपराधी भाव सिंह दांगी चार माह के लिए जिलाबदर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेड अरविंद दुबे द्वारा पुलिस अधिक्षक पंकज कुमार पांडे के प्रतिवेदन पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में आरोपी भावसिंह दांगी पिता मूरत सिंह दांगी निवासी ग्राम महुआखेड़ा कला थाना बेगमगंज को चार माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी भावसिंह दांगी को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से चार माह के लिए निष्कासित किया है। उपरोक्त आरोपी जिस जिले में निवास करेगा उस जिले के पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को अपनी उपस्थिति के संबंध में निरंतर सूचित करेगा। आरोपी द्वारा निष्कासन / जिलाबदर की अवधि में इस आदेश का उल्लंघन करने पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम- 1990 की धारा-14 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button