क्राइम
बाइक पेड से टकराई, युवक की मौत

सिलवानी। सिलवानी थाना क्षेत्र के खमेरा के पास नकटी नदी पर सोमवार रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पेड़ से टकरा गया, और युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामभरोसे आदिवासी पिता करणसिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी सुल्तानपुर तहसील सिलवानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामभरोसे आदिवासी टड़ा झालनपुर से अपने गांव सुल्तानपुर जा रहा था। रास्ते में नकटी खमेरा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिलवानी सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।



