क्राइम

वेयरहाउस से मूंग चोरी मामले में, मालिक और प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज

80 लाख से अधिक मूल्य की 1760 कट्टी मूंग हुई थी चोरी

सिलवानी। नगर के सर्वोदय वेयरहाउस से करीब 80 लाख रुपए से अधिक मूल्य की मूंग की 1760 कट्टियां रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने के मामले में वेयरहाउस मालिक एकता जैन, अर्पित जैन और , बेअर हाउस प्रबंधक अवधेश गौर के विरुद्ध पुलिस थाना सिलवानी में एफआईआर दर्ज की गई है।ज्ञातव्य हो कि 3 जून बुधवार को सैंपलिंग के लिए पहुंचे कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने स्टैक क्रमांक-1 एवं स्टैक क्रमांक-बी की जांच की, जहां से मूंग से भरी कुल 1760 कट्टियां गायब मिलीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार गायब मूंग की कीमत 80 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। मामले की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को दी गई थी। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर जिला स्तर के अधिकारियों ने घटना का निरीक्षण और संबंधितों के बयान दर्ज कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बेअर हाउस मालिक एकता जैन, अर्पित जैन एवंमध्यप्रदेश बेअरहाउसिंग एंड लाॅजिस्टिक्स काॅर्पोरेशन सिलवानी के प्रबंधक अवधेश गौर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस रविवार की देर शाम पुलिस थाना सिलवानी में अपराध पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button