राजनीति

भाजपा के दो नेताओं के बीच चल रही अंतर्कलह सड़कों पर : जयवर्दन सिंह

भाजपा ही है ओबीसी विरोधी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीजेपी प्रदेशायक्ष के बयान पर किया पलटवार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
सांची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही अंतर्कलह और वर्चस्व की लड़ाई अब तो जगजाहिर हो चुकी है।जो एक दिन भाजपा को ले डूबेगी। अब तो बीजेपी जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए भाजपा नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़ा वर्ग की घोर विरोधी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए यह आरोप लगाए कि जरा अपनी गिरेंबा में झांक कर देखें । गुटबाजी उनके नेताओं की गुटबाजी रोकने में नाकाम हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी पर ओबीसी वर्ग को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर बदनाम कर रहे हैं। यह बात राघोगढ़ के कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जबाव देते हुए कही। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बिकाऊ राम कहते हुए कहा कि डॉ प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेसजनों की पिछले 25-30 सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गलती उनकी भी नहीं है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 23 विधायकों की भाजपा से सौदेबाजी कर करोड़ों की डील की है। यह बात प्रदेश की जनता भी जानती हैं। जो कांग्रेसी कार्यकर्ता सिंधिया के इशारे पर भाजपा में शामिल हो गए है उनका मन दुखी हो रहा है। ऐसे कार्यकर्ताओं का हम दिली स्वागत करते हैं कांग्रेस पार्टी में उनके लिए शामिल होने के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। राघोगढ़ गुना के कांग्रेस पार्टी विधायक जयवर्धनसिंह रविवार को दोपहर बाद सांची विस क्षेत्र के दीवानगंज में चल रहे प्रदेश स्तरीय पोलिंग बूथ प्रबंधन दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन मुश्किलों से कॉग्रेस कार्यकर्ता डरें नहीं और न किसी तरह से बैचेन नहीं हो। कांग्रेस कार्यकर्ता तो पार्टी का मुख्य रीढ़ की हड्डी है जो विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव में जीत दिलाते हैं । इसीलिए आप लोग भी निश्चिंत रहे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की मप्र में सरकार बनना लगभग तय है। भाजपा के नेताओं और मंत्रियों में बेचैनी बढ़ गई है। इस बूथ मैनेजमेंट प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस बूथ प्रबंधन विभाग के प्रदेशाध्यक्ष मिर्जा नूर बेग, पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा विदिशा, विधायक विदिशा शशांक भार्गव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, महिला अल्पसंख्यक कांग्रेस नेत्री नूरी खान, मनोज अग्रवाल रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पोलिंग बूथ विचार विभाग के प्रदेश महासचिव ब्रजेश खंडेलवाल, कांग्रेस नेता फजल अली , प्रभात चावला वकील दौलत सेन, राजू माहेश्वरी, हसीब हिंदुस्तानी सहित10 जिलों के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, बूथ मैनेजमेंट प्रभारी आदि मौजूद हुए।

Related Articles

Back to top button