ज्योतिष

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 02 जनवरी 2023 सोमवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
༺⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜༻

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏻 02 जनवरी 2023 सोमवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी 08:23 PM तक उसके बाद द्वादशीहै । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-साध्य , करण -विष्टि और बव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। पौष पुत्रदा एकादशी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं. ये शुभ योग हैं- सिद्ध, साध्य, रवि योग. धार्मिक मान्यता है कि इन योग में की गई पूजा से कई गुना अधिक फल मिलता है। आज की इस एकादशी व्रत को दक्षिण भारत में वैकुण्ठ एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दक्षिण भारतीय मंदिरों में भगवान वैकुंठनाथ का भव्य श्रृंगार एवं दर्शन होता है। आज सभी सनातनियों को भगवान राम-कृष्ण या फिर विष्णु के मंदिरों में अवश्य जाकर भगवान का दर्शन करना चाहिये। और आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से मानसिक रूप से शांति मिलेगी। अपनों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे सुखद अनुभूति महसूस करेंगे। करियर की नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। कसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मिलने से फायदा होगा।
🪶 उपाय :- अच्छे स्वास्थ्य के लिए जेब में लाल रंग का रुमाल रखें।
🐂 वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये समस्याएं छोटी-छोटी होंगी, ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। जो भी काम करें, मेहनत से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। सूझ-बूझ से काम लेने से आर्थिक मसले हल होंगे।
🪶 उपाय :- गेहूँ और गुड़ गाय को खिलाने से सेहत बढ़िया रहेगी।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्करी हो सकती है। उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
🪶 उपाय :- मांस, मदिरा, हिंसा, परपीड़ा, निंदा का त्याग करना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।
🦀 कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को धनलाभ होगा और आय के नए स्रोत मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अनचाही समस्या सामने आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। अपनी समस्या के समाधान के लिए दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। दोस्तों से भरपूर मदद मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।
🪶 उपाय :- जलप्रधान वस्तुओं का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा।
🦁 सिंह राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। खिलाडिय़ों के लिए समय अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। काम ज्यादा होने से ऑफिस में ज्यादा समय देना पड़ेगा। अपने ज्ञान से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। इससे आपको काफी प्रसन्नता की अनुभूति होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
🪶 उपाय :- सतनाजे की रोटी बनाकर पक्षियों में डालने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
👰🏻‍♀ कन्या राशि :- कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिजनों या दोस्तों के साथ भी कर सकते हैं। इस यात्रा में काफी अच्छे अनुभव मिलेंगे, जिन्हें हमेशा याद रहेंगे। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। खान-पान में सावधानी बरतें।
🪶 उपाय :- हनुमान जी की नियमित पूजा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
⚖️ तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिजनों और मित्रों की मदद से धनलाभ की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलने संबंधी खुशखबरी मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचना होगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
🪶 उपाय :- सूर्योदय के समय धूप स्नान(15 से 20 मिनट) करना आपके समस्त रोगों को दूर रखेगा।
🦂 वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आफिस में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं और आफिस के काम से विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवारजनों से दिल की बात साझा कर सकते हैं। अनावश्यक चीजों को खरीदने से बचें, व्यर्थ में पैसे व्यय होंगे।
🪶 उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करने से हेल्थ बेहतर होगी।
🏹 धनु राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की अधिक रहेगा। अध्यात्म में लगाव बढ़ सकता है। दूसरों के साथ बड़ी ही विनम्रता के साथ पेश आएंगे, जिससे स्वभाव में स्वयं भी बदलाव महसूस करेंगे और नया अनुभव भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन के लिए किये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों से काम में सहयोग मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी और सभी काम पूरे होंगे।
🪶 उपाय :- चमेली का तेल, सिंदूर, चाँदी के वर्क का चोला हनुमान जी को चढाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🐊 मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो बेरोजगार चल रहे हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इस दौरान किसी दोस्त से बिगड़े हुए रिश्ते भी सुधार सकते हैं। इस मुलाकात में पुरानी यादों को साझा कर सकते हैं। ध्यान आध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🪶 उपाय :- हरे रंग के कपड़े पहनें।
⚱️ कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा सुखद होगी। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🪶 उपाय :- गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से मिलने जाने से पहले घर से चीनी खाकर निकलना लव लाइफ के लिए लाभकारी है।
🐬 मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता के कारोबार में सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों का समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे।
🪶 उपाय :- शराब का पूर्णतः त्याग करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
(Don’t copy my page)
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button