मध्य प्रदेश

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा होम कंपोस्टिंग अभियान चलाया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर परिषद उदयपुरा द्वारा शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा होम कंपोस्टिंग अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड क्र 1 मैं अल्पना धाकड़ के द्वारा महिलाओं को गीला एवं सूखा कचरे की जानकारी प्रदान की गई जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आप अपने घर एवं आसपास के वातावरण को कैसे स्वच्छ रख सकते हैं उनका नारा था आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाना है उदयपुरा को स्वच्छता में एक नंबर पर लाना है दिव्या ज्योति महिला स्व सहायता समूह से शामिल रही कमलाबाई रायकवार, ज्योति रैकवार, भागवती धाकड़, अल्पना धाकड़, पुष्पा धाकड़, पार्वती विश्वकर्मा, लक्ष्मीबाई ठाकुर, सियाबाई साराठे, प्रियंका अहिरवार, सुमन मेहरा, सुषमा रजक, प्रीति मेहरा , पलाश रैकवार एवं मुकेश कुमार रैकवार कोऑर्डिनेटर शहरी आजीविका मिशन उदयपुरा आदि सभी जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button