तलवार बाजी मामला : थाना प्रभारी को हटाया, दो आरोपी और गिरफ्तार

गैरतगंज में दो दिन पहले हुई तलवार बाजी के बाद एसपी ने की कार्रवाई
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । दो दिन पहले गैरतगंज नगर में तीन युवकों ने मिलकर दो युवकों पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद नगर में खासा तनाव पैदा हो गया था। नाराज लोगों ने रात को ही हाइवे पर चक्काजाम किया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत गैरतगंज के थाना प्रभारी महेश तांडेकर को हटा दिया है, उनकी जगह डीपी लोहिया को गैरतगंज का प्रभारी नियुक्त किया है।
गैरतगंज हिन्दू उत्सव समिति के नेतृत्व मे बुधवार को बड़ी संख्या मे नगर एवं गांव गांव से लोग बस स्टेन्ड पर इकठ्ठे हुये ओर शांतिपूर्वक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा कर ज्ञापन दिया था।
वही मामले में गैरतगंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरुणकांत शर्मा को भी हटा दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने उक्त कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि तलवारबाजी की घटना में शामिल दो और आरोपियों नदीम और अरबाज को पुलिस ने विदिशा जिले के सिरोंज से गिरफ्तार किया है। जबकि घटना वाले दिन ही तीन आरोपियों को नकतरा से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें भोपाल में हैं, जो मुख्य आरोपियों का सहयोग करने वाले अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। सिरोंज से पकड़े गए आरोपी भी उक्त तीन आरोपियों के साथ थे।




