क्राइम

नाबालिग को भगा कर झुग्गी में रह कर सफाई का काम करने लगा था युवक

पुलिस ने दबिश देकर भोपाल से दबोचा
सिलवानी। सिलवानी पुलिस थाना क्षेत्र के नूरपुरा से नाबालिग लड़की को उसका ही पड़ोसी भगा कर ले गया और भोपाल झुग्गी बस्ती में किराए से रहकर सफाई का काम करने लगा, सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग लड़की और आरोपी को धर दबोच कर सिलवानी लाया गया।
नगर के नूरपूरा वार्ड 3 से 17 मई की रात्रि में 15 वर्षीय किशोरी को उसका पड़ोसी बहला फुसलाकर भगा कर भोपाल ले गया और जाटखेड़ी के झुग्गी में किराए से रहकर वहा की माल्टियों में सफाई का काम करने लगा था। किशोरी के पिता ने थाने में गायब होने रिपोर्ट करने के बाद पर परिजनों द्वारा लगातार प्रशासन को बालिका को खोजने के लिए ज्ञापन देकर बालिका को खोजने की मांग करते रहे।
31 मई की रात्रि में पुलिस को मुखबिर की सूचना और कॉल डिटेल के आधार पर टीम को रवाना किया। और टीम ने भोपाल की जाटखेड़ी की झुगी से नाबालिग और आरोपी सुरेन्द्र कलोसिया पिता मुकेश कलोसिया उम्र 25 साल निवासी वार्ड 3 सिलवानी को गिरफ्तार किया।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया। वही नाबालिग किशोरी के मेडिकल जांच एवं कथन के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
उल्लेखनीय है आप्रेशन मुस्कान के तहत पिछले 20 दिनों में सिलवानी पुलिस ने 6 नाबालिग और 4 बालिग लड़कियों को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है।
नाबालिग लड़कियों के मामले गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल के निर्देशन एवं एसडीओपी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में टीआई डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक धनराज मीणा, नारायण सिंह, उप निरीक्षक कविता यादव, आरक्षक गोविन्द, महिला आरक्षक नीतू सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button