मध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद स्कूल का कक्षा 5, 8 का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्वामी विवेकानंद स्कूल हाथा गुगवारा का कक्षा 8वीं एवं 5वी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने से छात्र छात्राओ अभिभावको व विधालय परिवार मे हर्ष व्याप्त है।
उल्लेखनीय है की अव्वल आये कक्षा 8वी में आंशिक विश्वकर्मा, गोरी पांडे,यश विश्वकर्मा एवं पुष्पा लोधी ने 85% से ऊपर अंक प्राप्त किए एवं 5वी कक्षा में मधु केवट, अर्पिता राजपूत एवं कुसुम पटेल ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक सतीश जैन विधालय परिवार के प्राचार्य प्रभात तिवारी शिक्षिका रश्मि ठाकुर , शिक्षक मुकेश जोशी सत्यनारायण मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, रानू राय, पराग जैन खुशबू विश्वकर्मा, रचना सेनी, संजय विश्वकर्मा, मुस्कान जैन, कल्पना ठाकुर, एवं काजल जैन ने यशस्वी बच्चो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर विवेकानंद स्कूल के संचालक सतीश जैन ने प्राचार्य प्रभात तिवारी सहित स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति लगन एवं उनकी मेहनत की प्रशंसा की इस मौके पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थी अभिभावक गणमान्य नागरिक शिक्षक शिक्षकाऐ आदि उपस्थिति रहे स्कूल के संचालक सतीश जैन एवं प्राचार्य प्रभात तिवारी ने अपने सम्बोधन में विधालय परिवार एवं विद्यार्थियों को समझाइश देते हुए बताया की आने वाले वर्ष में और ज्यादा मेहनत एवं लगन की आवश्यकता है इससे और पढ़ाई लिखाई करेंगे तो हमारा रिजल्ट और बेहतरीन आएगा जिससे हमारे विद्यालय का नाम जिले मे रोशन हो सके ।
इस मौके पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर अभिभावको ने शुभकामनाये दी।

Related Articles

Back to top button