मध्य प्रदेश

म.प्र ग्राम कोटवार चौकीदार संघ की कार्यकारिणी गठित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कोटवार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई जिसमें तहसील के सभी कोटवार शामिल हुए बैठक में जहां कोटवारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई वहीं समिति गठित करने पर विचार किया जाकर कोटवार संघ अध्यक्ष पद पर कुन्दनलाल चढ़ार निवासी खिरेटी को चुना गया। उपाध्यक्ष बलवीरसिंह निवासी ग्राम ढिमरोली, सचिव शिवराज सिंह निवासी ग्राम सागौनी को सर्वसम्मति से चुना गया है। साथ ही सुल्तानगंज के अध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बनने से रिक्त रखा गया है वहीं सह सचिव पद पर मनीष कुमार निवासी ग्राम मढ़िया निवारी को चुना गया।
बैठक में विशेष रूप से इंद्राज चढ़ार, चरणसिंह, शिवराजसिंह, वीरसिंह, करणसिंह, फागूलाल, जमुना प्रसाद, हरिराम, मुन्नालाल, टन्टू, तुलसीराम, बाबूलाल, जमुना प्रसाद, भागीरथ, किशन लाल, सुंदरलाल, उमाशंकर, भगवान दास, ताराबाई, प्रसन्न बाई, भागीरथ, रामदास, बलबीर, मनीष, कंछेदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button